दूर से देखने में ख़बरों की ये दुनिया कितनी लुभावनी लगती है... सस्ता, महंगा कोर्स करके जनाब पत्रकार बनने चलते हैं... उसपे किसी ने कह दिया के आप लिखते, दिखते, बोलते अच्छे हैं, तो बस फिर क्या कोर्स खत्म होने कि देरी है., कुछ मोहतरमा, मीडिया जगत में छा जाने के सपने बुनेंगी, तो कुछ जनाब दुनिया बदल लेने का इरादा पालते नज़र आएँगे... क्लास रूम्स की जगह पार्क्स में में नयी इबारतें गड़ी जाएंगी... आखिर मीडिया का क्षेत्र भी इतना विस्तृत जो है... और उसी विस्तृत सागर की लहरों को झांक के ही मानो सागर फ़तह कर लिया हो... मन उन लहरों की तरह गोते खाने लगता है... कहीं से आवाज़ आती है ज़रा संभल के आप उन लहरों के भंवर में फंस सकते है. अजी कहाँ जो फसते होंगे वो तो कोई और हैं... हम तो एक गौता और वो पार... खुद के ख्यालों में घरवालों को भी लपेट लेते हैं...एग्ज़ाम खत्म होने को हैं, कॉलेज वालों ने तो प्लेसमेंट करवाया नहीं... चलो कोई बात नहीं... खुद ही देख लेंगे और ये रहा... मैदान में चौका... पता चला, मैदान के गेट से ही चपरासी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया... घरवालों को बोला था जाते ही नौकरी, पर ये क्या महीने हो गए, खर्चे-पानी का सलूक जारी है... लाड़ला दिन भर पता नहीं कहाँ परेशान फिरता है.. घर आजा बेटा तुझे लाड़ से खिलाऊँगी, 10 से 4 के नौकरी करले, और हमें तेरी ज़रूरत भी तो है... अब तो बेटे को जिद्द सवार है... भागना नहीं चाहता... ये लो जी मेहनत रंग लाई... कहानी अब बोरिंग हो रही है ... leave the topic yaar...

good one....
जवाब देंहटाएंthnx dear...
जवाब देंहटाएंमेहनत रंग ले आई तो सारे गम पीछे छूट जाते हैं ना? तो कोई नहीं, करो मेहनत. पत्रकारिता का फील्ड भी जिंदगी जैसा ही है तो है ना अर्पना जी. वहां भी इतना हीं संघर्ष है और यहां भी. "किसी ने कह दिया के आप लिखते, दिखते, बोलते अच्छे हैं"...इसके बावजूद मैं कहना चाहता हूं - अच्छा लिखा है.
जवाब देंहटाएं