रविवार, 1 अप्रैल 2012

कैमरा तेरी माया निराली...

पिछले दिनों दिल्ली से बाहर शूट के लिए जाने का मौका मिला. मैं होटल के बहार गाड़ी का वेट कर रही थी के एक दिलचस्ब नज़ारा देखने को मिला. लोकल मार्केट के दुकानदार अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे. सड़क पर एक बड़ी सी चटाई बिछाई हुई थी और कुछ मन से तो तो कुछ बेमन से वहाँ पर धरना दे रहे थे. हर चेहरे पर अलग अलग भाव थे. तभी धमाक से एक हलके नीले रंग के स्कूटर जाने किस दिशा से आई और ठीक प्रदर्शनस्थली के सामने रुकी. स्कूटर पर बैठे एक पत्रकारनुमा शख्स की मुस्तेदी तो देखिये, उसने फटाफट ब्रेक लगाया,  स्कूटर से उतरने मैं वक्त न बर्बाद करते हुए धीरे से बैठे बैठे ही पैर ज़मीं पर रखे. फिर अपना बैग टटोलने लगा . इस बीच प्रदर्शनकरी उसको ऐसे घूर रहे थे जैसे उसके बैग मैं से अल्लादीन का चिराग नकलने वाला है. अभी मेरा ध्यान पूरी तरह प्रदर्शनकारियों पर ही था. ये क्या, अचानक से सबके चेहरे पर एक से भाव दिखने लगे. सभी इतने सजक हो गये मानों कोई उच्च अधिकारी उनकी मांगे सुनने आया हो. तभी मैंने नज़र को ज़रा सा सरकाया तो देखा स्कूटर वाले महाशय बैठी खड़ी सी मुद्रा में कुछ तिरछे से हुए जा रहे हैं. उन्होंने अपनी आँख से ज़रा सी दूरी पर एक डिगिटल कैमरा टिका दिया है और उंगली क्लिक करने को आतुर है. उधर प्रदर्शनकारी एकजुटता के साथ गम्भीर पोज़ देने की भरसक कोशिश कर रहे हैं. कुल मिलाकर बहुत बढिया सीन था. स्कूटर वाले महाशय ने तीन चार बार क्लिक क्लिक किया, कैमरा वापिस रखा और वहां से चलते बने. प्रदर्शनकारियों का ये हाल था मानों रोकी हुई साँस छोड़ दी हो... अभी अभी इंटरव्यू रूम से बाहर निकल कर आएं हो.... अब ज़रा सोचिये इस घटना का क्या निचोड़ निकालें???

रविवार, 19 फ़रवरी 2012

बस खेल जाओ...


 शब्दों के जादूगर अपने फ़न के दम पे मुद्दों से खेल जाते हैं... क्या निराला करतब है...!!! दर्शक ताली बजाते हैं... न्यूज़ चैनल टी आर पी बटोरते हैं... सभी खबर कि दशा का रोना धोना करते  हैं, पर हालात ज्यों का त्यों... creative  लोग अपने कारनामों से भला क्यों बाज़ आएं... इस बीच कोई दम तोड़ रहा है... किसी को फ़िक्र ही नहीं... मारा मारी मची है... competition है.. डैड लाइन मीट होनी चाहिए...  हिम्मत देखो लोड बहुत है, फिर भी ना  deboarding   मांगे... इन्टरनेट की स्पीड बहुत है, फिर भी ये रीलोडिंग मांगे... कोई दम तोड़ रहा है... बॉस को काम चाहिए और काम करने वालों को शांति... शांति का तो नाम मत लो, शोर है सब तरफ सुनो और खबर बनाओ... हल्की सी चिंगारी भी दिखे तो आग लगाओ... हाय रे इस आग मैं कोई झुलस गया... झुलस तो समज भी गया है, हवा की दशा ही कुछ ऐसी है... दशा से याद आया, भाषण में सुना था कि मीडिया की दशा और दिशा खराब हो चली है... पर मीडिया को दिशा तो समाज दिखता है... कौन समाज,,? वो भूखे और लाचार लोग... पहले रोटी तो मिले बाकि कुछ बाद में सोचेंगे... सब रोटी का चक्कर है,.. पापी  पेट न होता तो मजदूर दिन भर धूप में क्यों झुलसता... पर पेट तो दो रोटी का मोहताज है.. ये नेता लोग काहे बक्से भरने में लगे हैं... कौन समझाएगा इन्हें... समझाने वाले भी तो चुप्प हो गए... अब जनता तुम भी चुप्प हो लो... तुम्हारी चुप्पी को खींचके  स्पेशल प्रोग्राम बनाएगे... फिर दिन भर चलाएंगे... बोलना मना है, ये चुप्पी का शो है... शो तो सुपरहिट है... अपनी तो निकल पड़ी...बाकि  मुद्दों की किसको पड़ी है... जब तक मुद्दा हमारे काम का है तो सैका जाएगा और फिर ठन्डे  बसते में डाल दिया जाएगा... बस्ता तो पत्रकार की पहचान है... ढेर साड़ी ख़बरें पड़ी हैं उसमें... पता नहीं कितनी हैं, कोई अता पता नहीं... कुछ पन्ने भर के हैं.. कुछ की एक ही लाइन है... यहाँ कलाबाजी दिखाएँगे, आधे घंटे का प्रोग्राम बनाएंगे... लाइन को इतनी बार सुनाएंगे कि दर्शकों को रट जाए... फिर ऊपर से फ़ोन आएँगे... आपके हुनर के कसीदे पड़े जाएँगे... पर किसी कौने   में कोई मर रहा है, किसी को इस बात की फ़िक्र कहाँ.. फ़िक्र भला करें भी क्यों, जश्न का माहोल है... तुम भी माहौल से कुछ सीख लो, जाओ अपनी रोटियां सैक  लो... फिर से रोटी, काहे की रोटी, टाइम मिले तो खाएं ना...!!! नाराज़ मत हुआ करो प्लीज़ हमसे टाइम मिले तो मनाएं ना...!!!  मान गए हम दस्तूर यहाँ का... जान गए हम फितूर हवा का... हवा जिस तरफ चली हम उसी तरफ हो लिए... अरे हवा से तो सांस भी लेते हैं...किसी का दम घुट रहा है... भईया, हम तो रुकके  तनिक सांस ले लें.........................................

कौन जाने कब क्या हो जाए...

 दूर से देखने में  ख़बरों की ये दुनिया कितनी लुभावनी लगती है... सस्ता, महंगा कोर्स करके जनाब पत्रकार बनने चलते हैं... उसपे किसी ने कह दिया के आप लिखते, दिखते, बोलते अच्छे हैं, तो बस फिर क्या कोर्स खत्म होने कि देरी है., कुछ मोहतरमा, मीडिया जगत में छा जाने के सपने बुनेंगी, तो कुछ जनाब दुनिया बदल लेने का इरादा पालते नज़र आएँगे... क्लास रूम्स  की जगह पार्क्स में में नयी इबारतें गड़ी जाएंगी... आखिर मीडिया का क्षेत्र भी इतना विस्तृत जो है... और उसी विस्तृत सागर की लहरों को झांक के ही मानो सागर फ़तह कर लिया हो... मन उन लहरों की तरह गोते खाने लगता है... कहीं से आवाज़ आती है ज़रा संभल के आप उन लहरों के भंवर में फंस सकते है. अजी कहाँ जो फसते होंगे वो तो कोई और हैं... हम तो एक गौता और वो पार... खुद के ख्यालों में घरवालों को भी लपेट लेते हैं...एग्ज़ाम खत्म होने को हैं, कॉलेज वालों ने तो प्लेसमेंट करवाया नहीं... चलो कोई बात नहीं... खुद ही देख लेंगे और ये रहा... मैदान में चौका... पता चला, मैदान के गेट से ही चपरासी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया... घरवालों को बोला था जाते ही नौकरी, पर ये क्या महीने हो गए, खर्चे-पानी का सलूक जारी है... लाड़ला दिन भर पता नहीं कहाँ परेशान फिरता है.. घर आजा बेटा तुझे लाड़ से खिलाऊँगी, 10 से 4 के नौकरी करले, और हमें तेरी ज़रूरत भी तो है... अब तो बेटे को जिद्द सवार है... भागना नहीं चाहता... ये लो जी मेहनत रंग लाई... कहानी अब बोरिंग हो रही है ... leave  the topic yaar...

बुधवार, 2 नवंबर 2011

अच्छा है...

दिवाली की छुट्टियों में घर जा रही थी. मेरे साथ की सीटों पर एक फॅमिली बैठी थी. पति-पत्नी और दो बच्चे,  अराध्य और आदि. अराध्य कोई 4 साल का होगा और आदि 6 साल का. बच्चे कभी ऊपर के बर्थ पे चड़ते तो कभी नीचे आ जाते. उधम मचाके अपनी मम्मी को खूब परेशान कर रखा था दोनों ने. घड़ी के 9 बज चुके थे. मम्मी पापा ने जैसे तैसे करके दोनों को खाना खाने बिठाया. नटखट बच्चे मासूम सी सूरत बनाकर सर पीछे की ओर दबाकर अपनी मम्मी को खाना परोसते हुए टकटकी लगाके ताकते जा रहे थे. मानो कहना चाह रहे हों, "जल्दी से खाने का प्रोग्राम ख़त्म करके हमें आज़ाद करो".  आराध्य ने धीरे से रोटी का एक टुकड़ा तोड़ा  और  उसमें  सब्जी डाल के बड़ी सावधानी से कोर मुहं में डाला. थोडा सा चबाकर उसने मम्मी की ओर देखते हुए धीरे से पूछा, "ये आपने बनाया है?" मम्मी ने बेपरवाह सी मुस्कान के साथ सर हिलाते हुए हामी भरी. उसपर अराध्य ने कहा, "अच्छा है." इस बार मम्मी फिर से मुस्कुराईं, पर अबकी बार मुस्कराहट में अजब सा सुकून और ख़ुशी साफ़ नज़र आ रही थी.
रोज़मर्रा के काम जब हमारे लिए आम बन जाते हैं तो हम भी अपने ही प्रयासों के प्रति लापरवाह हो जाते हैं. शायद हम दूसरों की नज़रंदाज़ी को अपनी बेपरवाही से ढकना चाहते हैं. वहीँ अगर कोई हमारे इन मामूली समझने वाले कामों को अहमियत दे तो अच्छा लगता है....

शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2011

यूँ ही...

फ़रवरी माह का एक दिन. दिल्ली की कंपकपाती सर्दी  में मीठी  मीठी धूप सुहानी लगने लगी थी. ठिठुरती हड्डियों पर जब वो धूप पड़ती तो आह! कितना आराम लगता. आकाशवाणी भवन से बाहर निकली तो देखा गेट के साथ बने चबूतरे पर धूप पड़ रही थी. कुछ लोग  वहां  बैठकर धूप का आनंद ले रहे थे. मुझे कहीं जाना था पर उसमें  अभी घंटा शेष था. उसपर धूप के लालच में पड़कर में भी सड़क की तरफ मुहँ करके चबूतरे पर बैठ  गयी. अखबार के पन्ने पलट रही थी कि सड़क पर चलती बसों ने मेरा ध्यान खींचा. किसी ने मुझे सलाह दी थी कि दिल्ली में survive करने के लिए बस नंबर याद होना ज़रूरी है. तो उसी सलाह पर अमल करते हुए मैं बसों के नंबर याद करने में पूरी लगन से जुट गई. अकस्मात् ही मेरा ध्यान टूटा तो देखा कि मुझसे कोई एक फुट की दूरी पर एक अंकल बैठे हैं. रंग गैन्हुआ, उम्र कोई 40-50 साल, ठीक ठाक कद-काठी,  लम्बा सा काले रंग का कोट, खुली खुली सी काली पेंट, मध्यम आकार की दाढ़ी और सख्त काले बिखरे बाल. ऐसा लग रहा था के महीनों  से उनके शरीर और कपड़ो ने पानी छुआ तक नहीं है. कुल मिलाकर हूलिया तो उन्होने भिखारियों सा बना रखा था और वे अपने में ही कुछ बडबड़ाए  जा रहे हैं. कुछ बडबड़ाते हुए उन्होंने अपने थैली में से कुछ सफ़ेद कागज़ और पैन निकला. वो अपने शरीर को हल्का सा तिरछा झुकाकर कुछ लिखने में मगन  हो गए. ये सब देख मेरी उत्सुकता छलांगे मारने लगी. अंकल को शक न हो इसलिए मैंने बिना हिले डुले आँखों को पुरजोर  उनकी ओर घुमाके देखने की कोशिश की कि वे  क्या लिख रहे हैं. कोशिश नाकाम हुई और मुझे कुछ भी नहीं दिखा. फिर मैंने अपनी कोशिश और तेज़ कर दी और थोड़ा मुड़कर देखना चाहा कि वो आखिर लिख क्या रहे हैं? वाह! इतनी सुन्दर लिखाई, जैसे किसी कलाकार ने एक सीध में तरतीब से शब्दों को गड़ दिया हो! मैं पढ़ नहीं पाई,  पर वो तेज़ गति से अंग्रेजी में ही कुछ लिख रहे थे. अंकल ने मेरा रुझान भांप लिया और वे कुछ सजग हो गए. हडबडाहट की सी अवस्था में वो मेरी तरफ पीठ करके फिर से लिखने में जुट गए. मैं भी ठगी ठगी सी फिर से सड़क पे नज़रें गड़ा के बैठ गई. "अंकल तो काफी  पढ़े लिखे लगते हैं, पर इनका ये हाल??" इन सवालों के बीच मुझे बचपन की कुछ बातें याद आ गई. दादी हम भाई बहनों को ज्यादा पढाई करने पर टोकते हुए कहती थीं "इतना पढ़कर पागल होना है क्या?" और हम उनकी बातों पर हस्ते रहते थे. कहीं दादी माँ का डर..........कहीं इन अंकल के साथ कुछ वैसा ही तो नहीं हुआ? जो भी हो ये बात तार्किकता के पैमाने पे खरी नहीं उतरती. क्या शिक्षा की अति भी दिमाग के संतुलन को चरमरा देती है या फिर उसको ग्रहन करने का हमारा नज़रिया.??

शुक्रवार, 30 सितंबर 2011

अंग्रेजी में रौब...

दिन के 2 बजकर ४० मिनट पर राजीव चौक से नई  दिल्ली स्टेशन जाने के लिए मैट्रो मे चड़ी. मात्र 2 मिनट का सफ़र. पर इस अल्प सफ़र में युवाओं  के एक  वर्ग की नब्ज़ हाथ लग गई. हुआ यूँ कि मैट्रो में  अचानक से दो लड़कियों में कहा सुनी शुरू हो गई. चलो, किस्से की मुक्य पत्रों का नामकरण करते हैं. एक लड़की  नाम रखते हैं सोनल  दूसरी लड़की का नाम सीमा रखते हैं. सीमा पीले रंग का कुरता और leging पहने हुए है, रंग सावला सा है. और देखने मे कुछ शांत से लग रही ह. सोनेल भूरे रंग का टॉप और गहरे नीले रंग की जींस पहने हुए है. रंग गेहुआं और आत्मविश्वास  से भरी हुई लग रही है. मैट्रो में भीड़ सहन करने लायक ही थी. सीमा को सोनल से धक्का लग गया. उसपर उसने आपत्ति जताई. फिर क्या था. सोनल आपा खो बेठी और सीमा को अंग्रेजी मे दो चार जली कटी सुना दी. उसपर सीमा ने भी बोल दिया shutup !. उसपे सोनेल का गुस्सा और भड़क गया. और वे अंग्रेजी में सीमा पर रौब झाड़ने लगी. सोनेल की अंग्रेजी भी कुछ खास नहीं थी. पर सीमा की अंग्रेजी शायद सोनल से भी कमज़ोर थी. इसलिए उससे उसकी बातों का जवाब देते नहीं बन रहा था. उसकी सकबकाहट और घबराहट को सोनल ने भांप लिया और फिर अंग्रेजी भाषा का सहारा लेके उसपे हावी होने में जुट गयी, सीमा को कुछ ना सुझा  तो वे इतना सा मुंह  बनाकर सोनल की तरफ पीठ करके खड़ी हो गई. इतने मे मेरे गंतव्य के लिए दरवाज़ा खुल गया और ये पात्र उस मंच से निकल गया. ये तो बहुत अच्छी सीख मिली आज. जिसको जिस हथियार को भेदना ना अत हो उसी हथियार से उसपर वार करो. पर क्या भाषा को इस हथियार के रूप पे इस्तेमाल करना वाजिब है. भाषा तो   सूचनाओं का सही सम्प्रेषण करने का एक माध्यम है ना ? भारत में अंग्रेजी का ज्ञान अधपकी सी  मानसिकताओं में गुरुर का विषय माना जाता हैं. पर इस गुरुर में किसी को कुचलने की फितरत रखना और युवा वर्ग में इस रवैय्ये का बड़ता चलन !!!

गुरुवार, 8 सितंबर 2011

दिल्ली हाई कोर्ट ब्लास्ट में मारे गए लोगों के  परिजनों को रोता बिलखता देख मन विचलित हो गया. ये कैंसी त्रासदी  है  अपनों के शारीर तार तार हैं और इलज़ाम लगायें भी तो किसपर?
दहशतगर्दों  पर,जो बेगुनाहोंका खून बहाकर जाने कौन सा किला
फ़तेह करना चाहते हैं या फिर अपनी ही सरकार पर, जो मजबूत सुरक्षातंत्र के बड़े बड़े दम भरती है पर उसकी नाकामी का रिकॉर्ड है की बिगड़ता ही   नहीं. जो भी हो सच्च तो ये है कि आम आदमी को अब सर पे कफ़न बांध के घर से निकलना होगा. हम एक ऐसे संसार में जीने को मजबूर हैं जहाँ कब कौन सा पहाड़ हम पर टूट पड़े कोई नहीं जानता.
लोगों की याददाश्त बहुत कमज़ोर होती है, ये हादसा भी भुला दिया जाएगा. सही भी है ज़िन्दगी तो आगे बढने का नाम है न. पर सवाल तो बने रहेंगे. आखिर इस खून खराबे का अंत कब होगा या हमें अब इन धमाको को भी अपना लेना चाहिए, इनकी आदत ड़ाल लेनी चाहए???