दिल्ली हाई कोर्ट ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिजनों को रोता बिलखता देख मन विचलित हो गया. ये कैंसी त्रासदी है अपनों के शारीर तार तार हैं और इलज़ाम लगायें भी तो किसपर?
दहशतगर्दों पर,जो बेगुनाहोंका खून बहाकर जाने कौन सा किला
फ़तेह करना चाहते हैं या फिर अपनी ही सरकार पर, जो मजबूत सुरक्षातंत्र के बड़े बड़े दम भरती है पर उसकी नाकामी का रिकॉर्ड है की बिगड़ता ही नहीं. जो भी हो सच्च तो ये है कि आम आदमी को अब सर पे कफ़न बांध के घर से निकलना होगा. हम एक ऐसे संसार में जीने को मजबूर हैं जहाँ कब कौन सा पहाड़ हम पर टूट पड़े कोई नहीं जानता.
लोगों की याददाश्त बहुत कमज़ोर होती है, ये हादसा भी भुला दिया जाएगा. सही भी है ज़िन्दगी तो आगे बढने का नाम है न. पर सवाल तो बने रहेंगे. आखिर इस खून खराबे का अंत कब होगा या हमें अब इन धमाको को भी अपना लेना चाहिए, इनकी आदत ड़ाल लेनी चाहए???

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें