भैय्या के साथ दिल्ली से घर आ रही थी. एक महीना पहले टिकेट करवाया था पर भीड़ इतनी थी कि हमारी rec हाफ टिकट्स ही कन्फर्म हुई थी. कुल मिलकर हम दोनों के पास एक ही टिकेट ही था. मुश्किल ये थी हमारी एक आधी सीट पर ३ आंटियां बैठी हुई थी. उनकी सीट कन्फर्म नहीं थी. इंसानियत तो कहती थी कि हम उन्हें बैठने दें पर हमारा सीट हाफ सीट पर हमारा बैठना मुश्किल हो रहा था और भैय्या को अगले दिन वापिस भी आना था. खड़े खड़े भी इतनी दूर नहीं जा सकते थे. भैय्या ने आंटियों के साथ के अंकल से सीट छोड़ने का आग्रह किया. अंकल ने दयनी सी सूरत बना के कहा, "का करें भईया; बहुत भीड़ है." आंटियों ने कुछ खीजे हुए मन से कुछ बडबडाते हुए सीट छोड़ दी. दोष उनका भी नहीं था रात को इतनी दूर का सफ़र बगैर सीट के तय करना बहुत कठिन था. इसी बात पर साथ वाली सीट के अंकल और भैय्या के बिच बातचीत शुरू हो गयी. अंकल बोले कि सरकार को इस तरह कि समस्याओं से लोगों को राहत देने क लिए कुछ पुख्ता इंतजाम करना चाहिए, उसपे भैय्या का कहना था कि किसी भी इंतजाम, सुविधा या योजना कि सफलता इस बात पे निर्भर करता है कि लोग उसका कैसा इस्तेमाल कर रहे हैं. आबादी इतनी बड गयी है कि बड़ते संसाधन भी कम भीडशुदा हो जाते हैं पता ही नहीं चलता. उसपे आगे बड़ने कि होड़ में ये भीड़ सारे सलीके भूल जाती है...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें