घर से मैट्रो स्टेशन जाने के लिए ऑटो मैं बैठी थी. सामने वाले सीट पर दो अंकल कुछ यूँ बातचीत कर रहे थे, "आज की शिक्षा प्रणाली ने देश का बेड़ा गर्क करके रखा है. सरकार को समझ नहीं आता की इस तरह देश का भविष्य गर्त में जा रहा है. बच्चों को डिग्रियां तो मिल जाती हैं पर दुर्भाग्य की बात है कि उन्हें application तक लिखना नहीं आता. ऐसी पढ़ाई का क्या फायदा? लोग अपने बच्चों के पास होने पर खुश होते हैं पर ऐसे पास होने से क्या जिससे युवा किसी रोज़गार के काबिल न बन पायें? फिर बेरोज़गारी का बखेड़ा. एक अच्छी शिखा प्रणाली न होने से हमारे देश में कितनी सारी मुसीबतें खड़ी हो जाती हैं. पता नहीं सरकार इस बात को कब समझेगी. सरकार कोई सही निति बनाती ही नहीं अगर बनाती भी है तो उन्हें सही से लागू नहीं करती... अब शिक्षा के अधिकार को ही ले लो....." अंकल कि बातचीत अभी खत्म नहीं हुई थी पर मेरा स्टेशन आ गया... इस बातचीत पर आपकी क्या राय है..?
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें