पिछले दिनों दिल्ली से बाहर शूट के लिए जाने का मौका मिला. मैं होटल के बहार गाड़ी का वेट कर रही थी के एक दिलचस्ब नज़ारा देखने को मिला. लोकल मार्केट के दुकानदार अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे. सड़क पर एक बड़ी सी चटाई बिछाई हुई थी और कुछ मन से तो तो कुछ बेमन से वहाँ पर धरना दे रहे थे. हर चेहरे पर अलग अलग भाव थे. तभी धमाक से एक हलके नीले रंग के स्कूटर जाने किस दिशा से आई और ठीक प्रदर्शनस्थली के सामने रुकी. स्कूटर पर बैठे एक पत्रकारनुमा शख्स की मुस्तेदी तो देखिये, उसने फटाफट ब्रेक लगाया, स्कूटर से उतरने मैं वक्त न बर्बाद करते हुए धीरे से बैठे बैठे ही पैर ज़मीं पर रखे. फिर अपना बैग टटोलने लगा . इस बीच प्रदर्शनकरी उसको ऐसे घूर रहे थे जैसे उसके बैग मैं से अल्लादीन का चिराग नकलने वाला है. अभी मेरा ध्यान पूरी तरह प्रदर्शनकारियों पर ही था. ये क्या, अचानक से सबके चेहरे पर एक से भाव दिखने लगे. सभी इतने सजक हो गये मानों कोई उच्च अधिकारी उनकी मांगे सुनने आया हो. तभी मैंने नज़र को ज़रा सा सरकाया तो देखा स्कूटर वाले महाशय बैठी खड़ी सी मुद्रा में कुछ तिरछे से हुए जा रहे हैं. उन्होंने अपनी आँख से ज़रा सी दूरी पर एक डिगिटल कैमरा टिका दिया है और उंगली क्लिक करने को आतुर है. उधर प्रदर्शनकारी एकजुटता के साथ गम्भीर पोज़ देने की भरसक कोशिश कर रहे हैं. कुल मिलाकर बहुत बढिया सीन था. स्कूटर वाले महाशय ने तीन चार बार क्लिक क्लिक किया, कैमरा वापिस रखा और वहां से चलते बने. प्रदर्शनकारियों का ये हाल था मानों रोकी हुई साँस छोड़ दी हो... अभी अभी इंटरव्यू रूम से बाहर निकल कर आएं हो.... अब ज़रा सोचिये इस घटना का क्या निचोड़ निकालें???
Jise apna kam karna tha kar gaya, pardarshankari media se chahte the ki media unki bat govt. tak pahuchahe, tu soch rahi hogi ki,kya sabhi samashao ka hal pardarshan hi hai, akhir kya humare bharat me sabhi samashao ka hal pardarshan hi hai, pardarshan nahi to rishwat, rishwat to brahashatachar, brahashatacha to pardarshan
जवाब देंहटाएं